अनंत में विलीन हुए अटलजी, बेटी नमिता भट्टाचार्य ने दी मुखाग्नि

indresh98kumar@gmail.com
2 Min Read

नई दिल्ली, 17अगस्त(खबरबाबा.काम)।पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारीजी वाजपेयी शुक्रवार शाम पंचतत्व में विलीन हो गए। यमुना के घाट पर ‘राष्ट्रीय स्मृति स्थल’ पर वाजपेयीजी का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया गया। अटल बिहारीजी वाजपेयी को उनकी पुत्री नमिता भट्टाचार्य ने शाम पांच बजे मुखाग्नि दी।
दोपहर 2 बजे उनकी अंतिम यात्रा भाजपा मुख्यालय से शुरू हुई जिसमें लाखों की संख्या में लोग अपने प्रिय नेता को अश्रूपूर्ण विदाई दी। उनके अंतिम दर्शन की लालसा लिये लाखों की संख्या में लोग सड़कों पर खड़े थे। पूरे देश से हजारों की संख्या में लोग वाजपेयी के अंतिम दर्शन करने और उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए भाजपा मुख्यालय पहुंचे।
वाजपेयीजी का पार्थिव शरीर कृष्ण मेनन मार्ग स्थित उनके आवास से सुबह 11 बजे दीन दयाल मार्ग पर भारतीय जनता पार्टी के मुख्यालय लाया गया था। जहां बड़ी संख्या में बच्चे, बूढ़े, महिलाएं सभी मौजूद थे। अपने नेता के अंतिम दर्शन के लिए लोग पेड़ों तक पर चढ़ गये।
राष्ट्रीय स्मृति स्थल पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह, गृहमंत्री राजनाथ सिंह, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, बीजेपी के दिग्गज नेता लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी समेत बड़ी हस्तियां मौजूद रहीं और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। सेना के तीनों अंगों के प्रमुखों ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को सलामी दी।
भूटान नरेश जिग्मे खेसर, अफगानिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति हामिद करजई, बांग्लादेश, नेपाल, श्रीलंका के विदेश मंत्रियों समेत कई विदेशी नेताओं ने भी वाजपेयी को श्रद्धांजलि दी।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *