रतलाम(खबरबाब. कॉम)।सर्वपितृ अमावस्या पर्व पर पितरों की आत्म शान्ति के लिये हर घर अनुष्ठान कर ब्राह्मण भोज के आयोजन हो रहे है । उसी श्रखंला में सामूहिक रूप से भी पितरों की शान्ति के आयोजन किये जा रहे है । मंगलवार को जनमंच ने शहीद चौक पर अमर शहीद जवानों की आत्मशांति के लिये सर्वपितृ अमावस्या पर हवन पूजन कर श्रद्धाजंली दी और प्रसादी वितरित की गई । सार्वजनिक रूप से सर्वपितृ अमावस्या पर शहीद हुए जवानों के लिये किये गए आयोजन की प्रशंसा की जा रही है । इस मौके पर संस्था सदस्य , गणमान्य नागरिक और पुलिसकर्मी मौजूद थे । हर एक ने आहुति देकर आत्म शांति की कामना की । सर्वपितृ अमावस्या के बाद सोलह दिवसीय श्राद्व पक्ष की समाप्ति हो जाती है ।


