अलग-अलग स्थानों पर तीन मंदिरों में चोरी की वारदाते, दुपहिया वाहनों पर सवार होकर आए बदमाश सीसीटीवी कैमरे में हुए कैद, स्थानीय लोगों का कहना हथियारबंद थे बदमाश।जानिए कहां-कहां हुई वारदातें-

indresh98kumar@gmail.com
3 Min Read

रतलाम, 7जुलाई(खबरबाबा.काम)। शहर के समीप स्थित तीन गांवों में बीती रात अज्ञात बदमाशों ने मंदिरों में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। एक स्थान पर बदमाश सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुए हैं ।पुलिस इनकी तलाश कर रही है।
जानकारी के अनुसार बदमाशों ने सैलाना थाना क्षेत्र के ग्राम धामनोद, दिवेल और औद्योगिक क्षेत्र थाना अंतर्गत ग्राम इसरथुनी में स्थित मंदिरों में चोरी की वारदात को अंजाम दिया ।बदमाश दिवेल ,धामनोद होते हुए इसरथुनी पहुंचे और आडवानिया के रास्ते भाग गए।
इसरथुनी में राम मंदिर में चोरी
जानकारी के अनुसार बदमाशों ने इसरथुनी स्थित राम मंदिर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। बताया जाता है कि वारदात सुबह 4:30 बजे के लगभग की है। इस दौरान मंदिर के पुजारी मंदिर में साफ-सफाई के बाद नहाने गए थे ।इसी दौरान दो मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए बदमाशों ने मंदिर में घुसकर भगवान के चांदी का छत्र ,मुकुट और अन्य जेवर चोरी कर लिए। बदमाश यहां से 70 हजार रुपए मूल्य के आभूषण चोरी कर ले गए। चोरी की सूचना मिलने पर औद्योगिक क्षेत्र पुलिस मौके पर पहुंची और निरीक्षण किया। गांव में एक मकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे में संदिग्ध बदमाश कैद हुए हैं। जिसमें बदमाश दो मोटरसाइकिल पर जाते दिख रहे हैं ।बताया जाता है कि बदमाश इसरथुनी के मंदिर में चोरी के बाद आडवानिया के रास्ते सैलाना की और भाग गए। ग्रामीणों के अनुसार बदमाश हथियारबंद थे।
धामनोद के राधा-कृष्ण मंदिर में चोरी
बदमाशों ने धामनोद के राधा कृष्ण मंदिर में भी चोरी की वारदात को अंजाम दिया ।मंदिर के पुजारी नेपाल सिंह ने बताया कि सुबह जब मंदिर पहुंचे तो दरवाजा खुला हुआ था ।अंदर जाकर देखा तो भगवान के चांदी के तीन मुकुट, लक्ष्मी जी की चांदी की मूर्ति गायब थे ।पूजारी जी के अनुसार मंदिर का ताला तोड़ने में बदमाशों के हाथ से खून भी निकल गया। मंदिर के बाहर खून के धब्बे मिले हैं ।यहां भी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया।
दिवेल में भी मंदिर में चोरी
धामनोद से 5 किलोमीटर दूर ग्राम दिवेल में भी बदमाशों ने मंदिर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया।बताया जाता है कि यहां भी बदमाश मंदिर से चांदी का छत्र चोरी कर ले गए ।पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *