अवैध कब्जों पर कार्रवाई के मूड में आया प्रशासन, एडीएम ने तीन दिन में निजी और शासकीय जमीनों पर अवैध कब्जों की जानकारी उपलब्ध कराने के दिए निर्देश, एसडीएम और तहसीलदार को लिखा पत्र,पुलिस प्रशासन से भी मांगी सूचीबध्द बदमाशों की जानकारी।

indresh98kumar@gmail.com
1 Min Read

 
रतलाम,28 मार्च(खबरबाबा.काम)। मुख्यमंत्री के निर्देशों के  बाद अब जिला प्रशासन भी असमाजिक तत्वों एवं गुंडे-बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई के मूड में आ गया है। एडीएम डा. कैलाश बुंदैला ने इसके लिए एसडीएम, तहसीलदार और पुलिस विभाग से अपने क्षैत्रों में शासकीय और निजी जमीन पर कब्जा करने वाले असमाजिक तत्वों और बदमाशों की जानकारी मांगी है।
अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी डां. कैलाश बुंदैला ने अनुविभागीय अधिकारी और तहसीलदार को पत्र जारी कर असामाजिक तत्वों और गुंडे-बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई का उल्लेख किया है। एडीएम श्री बुंदैला ने पत्र में 27 मार्च को मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान द्वारा ली गई वीडियों कांन्फ्रेस में गुंडे-बदमाशों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई के निर्देशों की जानकारी दी है और इसके लिए असामाजिक तत्वों एवं गुंडो द्वारा शासकीय एवं निजी भूमि पर किए गए अवैध कब्जे और निर्माण की जानकारी मांगी है, ताकि अवैध निर्माणों को हटाया जा सकें। एसडीएम श्री बुंदैला ने तीन दिवस में जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए है।
पुलिस प्रशासन से भी मांगी जानकारी
एसडीएम डां. कैलाश बुंदैला ने पुलिल विभाग से भी थाना क्षैत्र अनुसार लिस्टेड गुंडो और बदमाशों की जानकारी संबधित राजस्व अधिकारी को उपलब्ध कराने के लिए कहा है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *