रतलाम,13अगस्त(खबरबाबा.काम)। राजेन्द्र नगर स्थित सूबेदार हॉल पर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन रतलाम इकाई की बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता आईएएस रतलाम इकाई अध्यक्ष डॉ. राजीव दशोत्तर ने की। बैठक में सर्वानुमति से आईएमए रतलाम महिला चिकित्सक इकाई का गठन किया गया।
महिला इकाई की अध्यक्ष डॉ. आशा सराफ, उपाध्यक्ष डॉ. सीमा लोढ़ा, सचिव डॉ. प्रगति चौधरी, सह सचिव डॉ. नेहा सराफ एवं कोषाध्यक्ष डॉ. सोनी यादव को बनाया गया। नवीन पदाधिकारियों को शपथ वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. लीला जोशी ने दिलाई।
इस दौरान आईएमए रतलाम इकाई उपाध्यक्ष डॉ. राजेश शर्मा, सचिव डॉ. लेखराज पाटीदार, डॉ. महेश मौर्य, डॉ. गोपाल यादव, डॉ. स्मिता शर्मा, डॉ. दर्शना यादव, डॉ. गौरव यादव, डॉ. देवेन्द्र चौहान, डॉ. दिनेश भूरिया आदि मौजूद थे। संचालन डॉ. अनिल वाजपेयी ने किया। आभार डॉ. नेहा श्राफ ने माना।
आईएम रतलाम की महिला चिकित्सक इकाई गठित,डा.आशा सराफ बनी अध्यक्ष
Leave a Comment


