आरटीओं ने चलाया चैंकीग अभियान, नियमों का पालन नहीं करने वाली स्कूल बसों पर कार्रवाई

indresh98kumar@gmail.com
1 Min Read

रतलाम। (खबरबाबा.कॉम)।जिला परिवहन विभाग ने जिला परिवहन अधिकारी जया वासवा के नेतृत्व में शुक्रवार को स्कूल बसो में स्पीट गवर्नर और पटरी पार वाले क्षेत्र में चलने वाले सार्वजनिक वाहनो की पड़ताल करने के लिये अभियान चलाया ।
आरटीओ जया वसावा ने खबरबाबा डॉटकॉम को बताया कि कार्यवाही के दौरान दस्तावेज नही होने पर सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल की एक मैजिक पर चलानी कार्यवाही की गई है । इसी तरह रतलाम पब्लिक स्कूल की दो बसों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई है। वहीं इस स्कूल की कई बसों की हालते खराब होने पर आरटीओं ने नाराजगी व्यक्त करते हुए शनिवार तक का समय दिया गया है । आरटीओ जया वसावा ने बताया सेंट्रल स्कूल में चलने वाले नीजि वाहनो में जो बच्चे आते है , उनके पलको से शपथ पत्र लेने के निर्देश दिए है । साथ ही इस क्षैत्र के अन्य स्कूल को दो दिन का समय देते हुए वाहनो के दस्तावेज तैयार करने ओर स्पीट गवर्नर लगाने के निर्देश दिए है । आरटीओं जया वासवा ने बताया कि अभियान निरंतर जारी रहेगा।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *