आस्ट्रेलिया के पूर्व टेस्ट लेग स्पिनर होलैंड का निधन

indresh98kumar@gmail.com
1 Min Read

सिडनी: आस्ट्रेलिया के टेस्ट लेग स्पिनर बॉब ‘डची’ होलैंड का मस्तिष्क कैंसर से जूझने के बाद निधन हो गया। वह 70 वर्ष के थे। उनके परिवार ने आज यह जानकारी दी। होलैंड के बेटे क्रेग ने कहा कि पिछले हफ्ते गिरने के कारण इस क्रिकेट की पसलियां टूट गई थीं जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था लेकिन मस्तिष्क में रक्तस्राव से उनका निधन हो गया।
पिछले साल मार्च में उन्हें मस्तिष्क में कैंसर का पता चला था और एक हफ्ते बाद ट््यूमर को निकालने के लिये उनकी सर्जरी हुई थी।  हालैंड ने 1984 में 38 साल की उम्र में टेस्ट में पदार्पण किया था और आस्ट्रेलिया को वेस्टइंडीज के खिलाफ सिडनी क्रिकेट मैदान में 10 विकेट से जीत दिलायी थी।   उन्होंने 11 टेस्ट खेलते हुए 34 विकेट झटके थे। उनके परिवार में पत्नी, दो बेटे और एक बेटी है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *