एटीएम में चोरी का प्रयास, पुलिस ने एक नाबालिग सहित चार आरोपियों को किया गिरफ्तार

indresh98kumar@gmail.com
2 Min Read

रतलाम(खबरबाबा.काम)। बुधवार रात्रि को चोरों ने जावरा सबडिवीजन के ढोढर में हंगामा चौक पर स्थित एसबीआई के एटीएम में चोरी का प्रयास किया, लेकिन पुलिस गश्त के चलते आरोपी सफल नहीं हो सकें। पुलिस ने बदमाशों को भागते देख पीछा किया और एक नाबालिक सहित चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। सभी आरोपियों को गुरुवार को न्यायालय में पेश किया गया।
जानकारी के अनुसार बुधवार की रात्रि को हंगामा चौक स्थित एसबीआई के एटीएम पर रात्रि 12 बजे के लगभग 4 लोग अंदर घुसे। बदमाशों ने एमटीएम का दरवाजा तोडऩे का प्रयास किया। इसके पहले सीसीटीवी कैमरे पर पॉलीथीन चढ़ा दी ताकि उनके चेहरे उसमें कैद न हों। इसी दौरान रात्रि गश्त कर रहे आरक्षक गोवर्धन लाल की नजर उन पर पड़ी उन्होंने तुरंत ही ढोढर चौकी प्रभारी अमित कुशवाह को फोन लगाकर जानकारी दी।
जिसके बाद चौकी प्रभारी बल के साथ वहां पहुंचे और बदमाशों को पकडऩे के लिए करीब जाने लगे। इसी दौरान बदमाशों को भनक लगी और वे एटीएम छोड़ वहां से भाग निकले। पुलिस ने भी बदमाशों का पीछा कर चार आरोपीयों को पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपियों के पास से एक हैंड कटर और पाने आदि बरामद किए है, साथ ही आरोपियों से दो मोटर साइकल भी बरामद की है जिन पर वह आए थे। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 457, 380, 511 के तहत प्रकरण दर्ज किया और उन्हें न्यायालय में पेश किया। पुलिस कि इस कार्यवाही में प्रधान आरक्षक दिलीप खाती ,आरक्षक नरेंद्र सिंह, आरक्षक मनोहर , नितिन जोशी का योगदान रहा।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *