एम्स में भर्ती पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी की हालत नाजुक।उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री,भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सहित कई केंद्रीय मंत्री और नेता हाल जानने पहुंचे एम्स,पुरे देश में दुआओं का दौर जारी-

indresh98kumar@gmail.com
3 Min Read
नई दिल्ली, 16अगस्त(खबरबाबा.काम)।राजधानी दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में भर्ती पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की तबीयत नाजुक बनी हुई है। पिछले 36 घंटे में उनके स्वास्थ्य में कोई सुधार नहीं हुआ है।इस बीच थोड़ी देर में एम्स की ओर से वाजपेयी का नया हेल्थ बुलेटिन जारी किया जाएगा।गुरुवार सुबह ही उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू वाजपेयी का हाल जानने पहुंचे। लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर हैं वाजपेयी एम्स के डायरेक्टर रणदीप गुलेरिया के नेतृत्व में डॉक्टरों की एक टीम लगातार वाजपेयी के स्वास्थ्य पर नजर रखे हुए है। एम्स की ओर से बुधवार शाम जारी मेडिकल बुलेटिन में बताया गया था कि उनकी हालत नाजुक है, पिछले 24 घंटे में उनकी तबीयत में कोई सुधार नहीं हुआ है. उन्हें लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी बुधवार शाम AIIMS पहुंचकर वाजपेयी का हाल जाना था। पीएम मोदी करीब 50 मिनट तक एम्स में रहे।प्रधानमंत्री के अलावा कई और केंद्रीय मंत्रियों ने अस्पताल जाकर वाजपेयी के हेल्थ की जानकारी ली। पक्ष-विपक्ष के तमाम नेताओं ने ट्वीट कर वाजपेयी के दीर्घायु होने की कामना की।वाजपेयी के स्वास्थ्य के बारे में लोग दुआएं कर रहे हैं। वाजपेयी के परिवार के नजदीकी लोग भी AIIMS में ही डटे हुए हैं।

PM समेत छह मंत्री पहुंचे एम्स

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फिर केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को देखने AIIMS पहुंचे।उनके बाद केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे भी पूर्व पीएम को देखने एम्स पहुंचे। इनके अलावा सुरेश प्रभु, हर्षवर्धन, जितेंद्र सिंह, शाहनवाज हुसैन भी वाजपेयी को देखने पहुंचे. पीएम से पहले स्मृति ईरानी भी वाजपेयी को देखने एम्स पहुंचीं। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी भी अटल जी को देखने एम्स पहुंचे हैं। पीएम मोदी रोजाना अटल बिहारी वाजपेयी की मेडिकल कंडीशन की जानकारी ले रहे हैं. 93 वर्षीय पूर्व प्रधानमंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता वाजपेयी बीते 11 जून से अस्पताल में भर्ती हैं। आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर अटल बिहारी वाजपेयी के जल्द ठीक होने की कामना की। अकाली नेता हरसिमरत कौर बादल ने भी प्रार्थना की। सूत्रों के मुताबिक एम्स में भर्ती अटल बिहारी वाजपेयी की हालत पिछले 24 घंटे में ज्यादा बिगड़ गई।उनके यूरिन, सीने और किडनी में इंफेक्शन बढ़ गया है।  
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *