कलेक्टर तन्वी सुन्द्रियाल ने ध्वजारोहण कर सलामी ली।

indresh98kumar@gmail.com
1 Min Read

रतलाम(ख़बरबाबा.काम)।स्वतंत्रता दिवस समारोह रतलाम जिला मुख्यालय पर उत्साह एवं उल्लास के साथ मनाया गया। जिला पुलिस लाईन में आयोजित मुख्य समारोह में कलेक्टर श्रीमती तन्वी सुन्द्रियाल ने ध्वजारोहण कर सलामी ली। उन्होने परेड का निरीक्षण किया। श्रीमती सुन्द्रियाल ने प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के प्रदेश की जनता के नाम दिये गये संदेश का वाचन किया। इसके उपरांत हर्ष फायर के माध्यम से जवानों ने तिरंगे को सलामी दी। श्रीमती सुन्द्रियाल ने समारोह में उपस्थित स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बालमुकुन्द साधु,  राजमल चौरडि़या का अभिनंदन किया। मध्यप्रदेश गान के साथ ही सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से विद्यार्थियों ने देश प्रेम की भावना से ओतप्रोत कार्यक्रम प्रस्तुत किये। इस अवसर पर महापौर डॉ. सुनिता यार्दे, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रमेश मईड़ा, वित्त आयोग के अध्यक्ष हिम्मत कोठारी, कृषक आयोग के अध्यक्ष ईश्वरलाल पाटीदार सहित जनप्रतिनिधिगण, जिला पुलिस अधीक्षक अमितसिंह उपस्थित थे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *