कार और बाइक की भिड़ंत हुई तो बाइक से निकला डोडाचूरा, सड़क पर फैले डोडाचूरा को जलाकर साथियों की मदद से भागे घायल, पुलिस कर रही मामले की जांच

indresh98kumar@gmail.com
2 Min Read
रतलाम, 30 मई(खबरबाबा.काम)। जावरा थाना क्षेत्र के ग्राम लुहारी के समीप बुधवार सुबह कार और बाईक भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में कार में सवार तीन लोगों सहित बाइक सवार दो युवक भी घायल हुए। खास बात यह रही कि घटना में टकराई बाईक से डोडाचूरा बिखर गया जिसे तत्काल घायलों द्वारा दी गई सूचना से मौके पर आए दोस्तों ने एकत्रित कर जला दिया। इतना ही नहीं दुर्घटनाग्रस्त बाईक को दूसरी बाईक के सहारे ले जाने का भी प्रयास किया, हालांकि बाइक नहीं ले जा सके, लेकिन  घायलों को साथ बैठाकर गायब हो गए।
जानकारी के अनुसार ग्राम लुहारी के समीप इंदौर की ओर से आ रही कार और जावरा की ओर से जा रही बाईक की टक्कर हो गई। बाईक पर दो युवक सवार थे और फोरलेन पर गलत दिशा में वाहन चला रहे थे जिससे टक्कर हो गई। टक्कर में कार में सवार 3 लोग घायल हो गए और बाईक सवार दोनों युवक भी। कार सवारों ने डायल 100 को सूचना दी, लेकिन इसी बीच बाईक सवारों द्वारा सूचना देने पर उनके साथी वहां पहुंच गए और घायलों को समेटने के बजाय पहले सड़क पर बिखरे डोडाचूरा को एकत्रित करने लगे। उन्होंने तत्काल डोडाचूरा जला भी दिया। इसके बाद पुलिस के आने के पहले ही घायल साथियों को उनकी बाईक पर ही बैठाकर गायब भी हो गए। साथियों ने बाइक ले जाने की भी कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हो पाए।
बाइक का नम्बर भी निकला गलत
कुछ समय बाद डायल 100 के पहुंचने पर कार सवारों को अस्पताल ले जाया गया जहां उन्होंने पूरे घटनाक्रम की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके से बाइक बरामद कर ली, लेकिन पुलिस के अनुसार जिस नंबर का रजिस्ट्रेशन है वह गलत है। जावरा सीएसपी आशुतोष बागरी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *