किसी भी शहर में बनाए जा सकेंगे पासपोर्ट, जावरा विधायक डा. पांडेय के प्रस्ताव के बाद विदेश मंत्रालय ने दी स्वीकृति

indresh98kumar@gmail.com
2 Min Read

रतलाम,1जुलाई(खबरबाबा.काम)।पासपोर्ट को लेकर जावरा विधायक डॉ राजेन्द्र पांडेय के प्रस्ताव के बाद विदेश मंत्रालय ने स्वीकृति दे दी है।
उल्लेखनीय है कि बीते सफ्ताह रतलाम में विदेश मंत्रालय व डाक विभाग के संयुक्त प्रयास से पासपोर्ट सेवा केंद्र का शुभारंभ हुआ।सांसद कांतिलाल भूरिया के मुख्य आतिथ्य में आयोजित समारोह में अन्य अतिथि जावरा विधायक डॉ राजेन्द्र पांडेय ने अपने भाषण में मांग की थी कि रतलाम के इस पासपोर्ट सेवा केंद्र पर रतलाम जिले के अलावा मन्दसौर,नीमच,झाबुआ,अलीराजपुर जिलों के भी पासपोर्ट बनाये जाए।क्योंकि नीमच ,मन्दसौर जिले से भोपाल की अधिक दूरी है।रतलाम में यह सुविधा प्रारम्भ होने के बाद समीपवर्ती जिलों को भी लाभ मिलना चाहिए।डॉ पांडेय की इस मांग पर क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी भोपाल रश्मि बघेल ने यह प्रस्ताव विदेश मंत्रालय दिल्ली भेजने की बात कही थी।बताया जाता है कि विधायक डॉ पांडेय ने इस सम्बंध में विदेश मंत्री श्रीमती सुषमा स्वराज से भी निवेदन किया था।जानकारी के अनुसार इस प्रस्ताव को विभाग ने स्वीकृति दे दी है
नए आदेश के अनुसार अब पासपोर्ट के लिए एक ही जिले का बंधन समाप्त कर दिया है।अब अन्य जिलों के नागरिकों के भी पासपोर्ट किसी भी सेवा केंद्र पर बनाये जा सकेंगे. विदेश मंत्रालय के संशोधित आदेश के अनुसार आवेदक किसी भी जिले के सेवा केंद्र पर आवेदन दे सकता है।बाद में पुलिस सत्यापन व अन्य कार्यवाही गृह जिले से करवा ली जाएगी।
यह आदेश मिलने के बाद रतलाम पासपोर्ट सेवा केंद्र पर मन्दसौर ,नीमच व अन्य समीपवर्ती जिले के नागरिकों को विदेश जाने के लिए पासपोर्ट बनाने के लिए भोपाल,इंदौर चक्कर नही लगाने पड़ेंगे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *