कृषि उपज मंडी में उपज बेचने आए कई किसानों के ट्रैक्टरों से टेप चोरी, किसानों ने किया हंगामा, पुलिस मौके पर पहुंची, सीसीटीवी फुटेज देखकर संदिग्धों की तलाश के प्रयास

indresh98kumar@gmail.com
2 Min Read

रतलाम,3 अगस्त(खबरबाबा.काम)। स्थानीय महू रोड स्थित कृषि उपज मंडी में अपनी उपज बेचने आए किसानों के ट्रैक्टरों से टेप चोरी होने का मामला सामने आया है। चोरी की वारदात पर आक्रोश जताते हुए शुक्रवार सुबह किसानों ने हंगामा कर दिया। किसानों ने मंडी के गेट को बंद कर जाम कर दिया । मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और पुलिस ने जाम खुलवाया। अधिकारियों द्वारा शांत करवाने के बाद किसान शांत हुए।
जानकारी के अनुसार महू नीमच रोड़ स्थित कृषी उपज मंडी में बेचने आए किसानों के ट्रैक्टर से अज्ञात बदमाश टेप चोरी कर ले गए।
एक ट्रैक्टर से बैटरी भी चोरी कर ले गए बदमाश। चोरी का पता चलने पर किसानों ने हंगामा कर दिया और मंडी के गेट को बंद कर जाम लगा दिया। जानकारी मिलने पर सालाखेडी चौकी एवं स्टेशन रोड थाने से पुलिस पहुंची। पुलिस ने किसानों को समझाते हुए जाम खुलवाया। हंगामे की जानकारी मिलने पर मंडी अधिकारी भी पहुंचे उन्होंने किसानों को शांत किया। मोहन पिता शोभाराम निवासी लसुडियांखेडा (खाचरौद) ने बताया कि मंडी में वह प्याज बेचने के लिए आया है। इसी तरह अन्य किसान भी ट्रैक्टर से प्याज बेचने आए थे। गुरुवार-शुक्रवार रात को अज्ञात बदमाश एक दर्जन से अधिक ट्रैक्टर में से टेप एवं एक ट्रैक्टर में से बैटरी चोर कर ले गए। किसानों की शिकायत के आधार पर स्टेशन रोड पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने मंडी परिसर में लगे सीसीटीवी फुटेज भी चेक किए हैं ,जिसमें कुछ संदिग्ध नजर आ रहे हैं ।पुलिस संदिग्धों की तलाश कर रही है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *