कृषि दवाई एवं खाद्य की दुकान पर लगी आग

indresh98kumar@gmail.com
1 Min Read

रतलाम(खबरबाबा.कॉम)|।धानमंडी शहर सराय स्तिथ कृषि दवाई विक्रेता की दुकान पर अग्निकांड हो गया । जानकारी मुताबिक बुधवार रात करीब 9. 30 बजे के आसपास अग्रवाल ट्रेंनिग कम्पनी पर आग लगी है । आग लगने का कारण शार्ट सर्किट होना बताया गया है । आग लगते ही धुँआ उठने पर क्षेत्र में आसपास भागा दौड़ी मच गयी थी । सुचना मिलने पर मौके पर पँहुची निगम फायर ब्रीग्रेड ने आग पर काबू पाया । मौके पर पुलिस बल भी पहुच गया था । यह दुकान कांग्रेस नेता नरेंद्र अग्रवाल के बड़े भाई की बतायी गयी है । आग से लाखों रुपये का सामान जलने और क्षतिग्रस्त होना बताया गया है । हाल की समाचार लिखे जाने  तक नुक्कसान का आकलन नही हो सका था ।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *