कैदी द्वारा कोर्ट परिसर में खुद का गला काटने की कोशिश, घायल कैदी को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, स्थिति ठीक होने पर जेल भेजा

indresh98kumar@gmail.com
2 Min Read

रतलाम, 5 अप्रैल(खबरबाबा.काम)। जिला न्यायालय परिसर में गुरुवार को उस समय हड़कंप मच गया जब पेशी पर आए एक विचाराधीन कैदी ने खुद का गला काटने की कोशिश की। कैदी के साथ मौजूद पुलिसकर्मियों ने तत्काल उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन तब तक उसने गले पर नुकीली वस्तु चला ली। घायल कैदी को तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में उपचार के बाद उसे जेल भेज दिया गया है। कैदी पास्को एक्ट में दोषी है और करीब 8 महीने से जेल में बंद है।
घटना गुरुवार दोपहर की है जहां धारा 376 और पास्को एक्ट के मामले बन्द विचाराधीन कैदी बंटी पिता कैलाश निवासी ग्राम पंचेड़ पेशी पर पुलिस के साथ कोर्ट पहुंचा। गुरुवार को न्यायालय में बचाव पक्ष के बयान के लिए उसे लाया गया था। कोर्ट में बयान के बाद जब वह बाहर निकला तो उसने किसी नुकिली वस्तु से स्वंय के गले पर वार कर लिया। पास ही खड़े पुलिस कर्मियों ने उसके हाथ से वस्तु छीनी और उसे लेकर तत्काल जिला अस्पताल के लिए रवाना हो गए। अस्पताल में चिकित्सकों ने तुरंत उसका उपचार किया। सूचना मिलने पर सीएसपी विवेकसिंह चौहान भी मौके पर पहुंच गए थे। उपचार के साथ स्थिति स्टेबल होने पर उसे पुलिस के साथ जेल भेज दिया गया। एएसपी डां. राजेश सहाय के अनुसार मामले की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *