खत्म हुआ इंतजार, मौसम विभाग के अनुसार 48 घंटो में प्रदेश के कई हिस्सों में मानसून दे सकता है दस्तक

indresh98kumar@gmail.com
2 Min Read
नई दिल्ली, 24 जून(खबरबाबा.काम)। मानसून का इंतजार समाप्त हुआ। मौसम विभाग ने 48 घंटों के भीतर झारखंड, बिहार और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में मानसून के तेजी से सक्रिय होने की संभावना जताई है। फिलहाल ज्यादातर इलाकों में हल्की बारिश का क्रम बना रहेगा। वहीं उत्तरी पश्चिमी राज्यों उत्तर प्रदेश, राजस्थान, उत्तराखंड, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों में हल्की बारिश हो सकती है। कई जगह तूफान भी आ सकता है।
                      मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार शनिवार को बंगाल की खाड़ी की ओर से आने वाला मानसून सक्रिय हो गया है। एक सप्ताह में मानसून पुरे मध्यप्रदेश में छा सकता है, वहीं महीने के अंत में मानसून उत्तर भारत में भी छा जाएगा। बता दें कि झारखंड, बिहार तथा मध्य प्रदेश में मानसून समय से 10 दिन लेट चल रहा है। पूर्वोत्तर भारत में मानसून की भारी बारिश जारी है। जिस कारण से कई राज्यों में बाढ़ जैसे हालात तक पैदा हो गए हैं। मौसम विभाग ने अगले दो-तीन दिनों में पूर्वोत्तर में भारी बारिश की चेतावनी भी जारी की है। विभाग की ओर से जारी किए आंकड़ों के अनुसार पिछले 23 दिनों में बारिश में दस फीसदी की कमी देखने को मिली है। इस समय सीमा के अंदर लगभग 110 मिमी बारिश होनी चाहिए लेकिन 99.5 मिमी बारिश ही दर्ज की गई है। पश्चिम भारत में 24, पूर्वोत्तर में 29 और मध्य भारत में 9 फीसदी कम बारिश रिकॉर्ड हुई है। वहीं तमिलनाडु, कर्नाटक, केरल और आंध्र प्रदेश में सामान्य से 29 फीसदी ज्यादा बारिश हुई है।
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *