खुदायी में मिले मराठा शासन के अवशेष

indresh98kumar@gmail.com
1 Min Read

रतलाम(खबरबाबा.कॉम))।जिले के आलोट विकास खंड के ताल में चल रहे शाही मस्जिद नव निर्माण के दौरान हुई खुदायी में सुरंग मिली है,जिसका रास्ता मस्जिद में जाना बताया जाता है । मस्जिद कमेटी सदस्य आबिद बेग के  मुताबिक मस्जिद पुरानी होने से इसे तोड़ कर नव निर्माण शुरू किये गए थे । पिल्लर के लिये गढ्ढे खोदे गये थे , तभी सुरंग दिखी , जिसका रास्ता मस्जिद की तरफ जाता है , सुचना मिलने पर प्रशासन के अधिकारी और पुरातत्व विभाग के कर्मी पँहुचे । आलोट एसडीएम ने मराठा शासन के समय के अवशेष मिलने पर निर्माण कार्य रुकवा दिया है।पुरातत्व विभाग कलेक्टर को उक्त मामले की रिपोर्ट सौपेगा , उसके बाद कलेक्टर के आदेश के बाद निर्माण कार्य शुरू हो सकेगा । समाज ने करीब चार सौ साल पुराना रिकॉर्ड भी प्रशासन को सौपा है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *