खुशखबरीः गठिया की दवा से ठीक हो सकता है ब्लड कैंसर

indresh98kumar@gmail.com
1 Min Read

लंदनः ब्रिटेन की प्रमुख यूनिवर्सिटी के मुताबिक गठिया की साधारण दवा से ब्लड कैंसर का इलाज हो सकता है.
शेफील्ड यूनिवर्सिटी के बायोमेडिकल साइंस विभाग के मार्टिन जेडलर और उनके सहकर्मियों ने पाया कि मेथोट्रेक्सेट (एमटीएक्स) ब्लड कैंसर के इलाज में उपयोगी हो सकती है. विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने इस दवा को आवश्यक दवाओं की सूची में रखा है और सामान्यतया इसका इस्तेमाल गठिया के इलाज में होता है.
शोध टीम को अगले साल की शुरूआत में एक पूर्ण क्लीनिकल ट्रायल पर जाने की उम्मीद है.
रिसर्च पेपर हेमाटोलॉजिका जर्नल में प्रकाशित हुआ है.
नोट: ये रिसर्च के दावे पर हैं. खबरबाबा.काम इसकी पुष्टि नहीं करता. आप किसी भी सुझाव पर अमल या इलाज शुरू करने से पहले अपने डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *