गौशाला रोड पर एडवोकेट बाफना के घर लाखों की चोरी, सुबह 6 बजे बाद घर में घुसे चोर

indresh98kumar@gmail.com
2 Min Read

रतलाम(खबरबाबा.काम)। शहर के माणकचौक थाना क्षैत्र अंतर्गत गौशाला रोड़ निवासी शहर के प्रसिध्द एडवोकेट दशरथ बाफना के यहां सोमवार सुबह चोरी की वारदात हो गई। चोरी उस समय हुई, जब श्री बाफना पत्नी के साथ सुबह मार्निंग वाक पर निकले थे। चोरों ने मौके का फायदा उठाते हुए घर में घुसकर सोने के जेवर और नगद रकम पर हाथ साफ कर दिया। चोरी की सूचना पुलिस को दी गई है।
चोरी की जानकारी देते हुए एडवोकेट दशरथ बाफना ने बताया कि सोमवार सुबह करीब 6 बजे वे पत्नी के साथ में मार्निंग वॉक पर निकले थे। उनके दोनों बेटे मकान के दुसरे हिस्से में सो रहे थे। जब सात बजे वे मार्निंग वाक से लौटे तो चोरी की जानकारी मिली। श्री बाफना ने बताया कि बदमाश संभवत: कीचन के दरवाजे की चिटकनी खोलकर घर के अंदर घुसे। बदमाशों ने रुप में रखी अलमारी का ताला खोलकर जेवर और नगद रकम पर हाथ साफ कर दिए। अलमारी में रखी अटैचियों को भी बदमाशों ने बाहर निकालकर उसका सामान बी बिखेर दिया, लेकिन अटैची में उन्हे कुछ नहीं मिला। श्री बाफना के अनुसार बदमाश अलमारी से 80 ग्राम वजनी सोने दो सोने के कड़े, सोने की 3 अंगूठी और 10-12 हजार नकदी चोरी कर ले गये। चोर करीब तीन लाख से अधिक के जेवर और नगदी ले गए। चोरी की सूचना श्री बाफना ने माणकचौक पुलिस को दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *