ग्रामीणों के साथ एसपी ने भी खेला रस्साकशी का खेल, रविवार सुबह क्रिकेट का भी आयोजन हुआ, जावरा में भी हुए खेल आयोजन ।कलेक्टर और एसपी ने किया ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा।

indresh98kumar@gmail.com
2 Min Read

रतलाम,3जून(खबरबाबा.काम)।किसान आंदोलन के चलते पुलिस इन दिनों ग्रामीणों के साथ मिलकर चल रही है। पुलिस और ग्रामीणों के मध्य खेल आयोजन किए जा रहे हैं। सुबह के समय नगरा में पुलिस और ग्रामीण के बीच रस्साकसी का खेल शुरू हुआ। इस दौरान पुलिस के अधिकारियों के साथ गांव के जनप्रतिनिधि व आमजन भी इस खेल के सहभागी बने। पुलिस की तरफ से खुद कप्तान पुलिस अधीक्षक अमित सिंह ने कमान संभाली, तो ग्रामीणों की तरफ से जनपद सदस्य के साथ सरपंच ने जोर लगाया।
नगरा में हुए जनसंवाद के दौरान हुए रस्साकस्सी के इस खेल में बड़ों के साथ बच्चों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। पुलिस के साथ आपस में मिलकर सौहाद्र पूर्ण तरीके से हुए इस आयोजन से हर कोई खुश था। पुलिस की तरफ से एसपी अमित सिंह, सीएसपी विवेकसिंह चौहान, क्षेत्र के थाना प्रभारी, चौकी प्रभारी, सरपंच, जनपद सदस्य के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। रविवार सुबह सालाखेड़ी में ग्रामीण और पुलिस के मध्य क्रिकेट का भी आयोजन किया गया।
कलेक्टर भी पहुंची गांवों में
किसान आंदोलन के मद्देनजर कलेक्टर रुचिका चौहान व एसपी अमितसिंह द्वारा मैदानी क्षेत्रों का रविवार सुबह से भ्रमण किया जा रहा था। इस दौरान दोनों अधिकारी जिले के ग्राम धराड़, बिलपांक व जावरा क्षेत्र में पहुंचे। साथ ही उनके द्वारा किसानों, ग्रामीणों के साथ जनसंवाद भी किया गया। वहीं सब्जियों व दूध की आपूर्ति की जानकारी लेकर लोगों से चर्चा की। जावरा मंडी में उपज खरीदी की जानकारी लेते हुए किसानों से भी इन्होंने चर्चा की।
जावरा के झालवा में भी हुए खेल
जावरा सीएसपी आशुतोष बागरी की उपस्थिति में ग्राम झालवा में भी रस्साकशी खेल का आयोजन किया गया ,जिस में ग्रामीणों ने उत्साह के साथ भाग लिया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *