चार पहिया वाहन में ले जाई जा रही 30 पेटी अवैध शराब बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार, बरामद शराब का मूल्य 75 हजार रुपए।

indresh98kumar@gmail.com
1 Min Read
रतलाम, 30 मार्च(खबरबाबा.काम)। जिले के बड़ावदा थाना अंतर्गत हाटपिपलिया चौकी पुलिस ने एक वाहन से हजारों रुपए मूल्य की अवैध शराब बरामद की है। पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार एसपी अमित सिंह के मागदर्शन और एएसपी डां. राजेश सहाय एवं प्रदीप शर्मा के निर्देशन में अवैध सराब के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत पुलिस ने शुक्रवार को मुखबिर सूचना पर ग्राम खेडा मलेनी नदी से एक सिल्वर रंग के गामा वाहन को रोककर उसकी तलाशी ली। वाहन में  से कुल 30 पेटी अवैध  देशी शराब बरामद की गई। बरामद शराब का मूल्य 75 हजार रुपए के लगभग है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी नवल सिंह पिता चन्दर सिंह व सुजान सिंह पिता गोवर्धन सिंह  को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ धारा 34(2) म0प्र0 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत मामला पंजीवद्ध किया है। ————
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *