जमीन विवाद में घर के बाहर सोए चचेरे भाई की हत्या, आरोपी फरार

indresh98kumar@gmail.com
2 Min Read

रतलाम(खबरबाबा.काम)। जिले के बाजना थाना क्षैत्र अंतर्गत ग्राम रुपारेल में बिती रात जमीन को लेकर चले आ रहे विवाद में एक युवक ने घर के बाहर सो रहे अपने चचेरे भाई पर ही कुल्हाड़ी से हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
बाजना पुलिस ने मिली जानकारी के अनुसार जिले के बाजना थाना क्षेत्र अंतर्गत केलकच्छ के पास ग्राम रुपारेल स्थित है। यहां के निवासी 35 वर्षीय राजू पिता लालजी की शुक्रवार रात उसके ही चचेरे भाई ने हत्या कर दी। बाजना पुलिस के अनुसार मृतक का अपने चाचा के बेटे रामलाल पिता भेरू से जमीन को लेकर विवाद चला आ रहा है। बताया जाता है कि उसी विवाद के चलते शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात को आरोपी ने राजू पर कुल्हाड़ी से हमला कर मौत के घाट उतार दिया। बाजना थाना प्रभारी आनंद भाभर ने बताया कि जमीन को लेकर चले आ रहे विवाद के चलते हत्या हुई है। राजू घर के बाहर सो रहा था। हत्या करने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। रात में ही सूचना मिलने पर बाजान पुलिस मौके पर पहुंची। शनिवार सुबह बाजना अस्पताल में मृतक का पीएम कर शव परिजनों को सौैंपा गया। थाना प्रभारी श्री भाभर ने बताया कि आरोपी रामलाल पर धारा 302 के तहत हत्या का मामला दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *