जावरा के नए सीएसपी आईपीएस आशुतोष ने आते ही मचाई धमाल,यातायात सुधार की मुहिम के बाद बिती रात जुएं के खिलाफ बड़ी कार्रवाई

indresh98kumar@gmail.com
2 Min Read

रतलाम(खबरबाबा.काम)। जिले के जावरा में नए सीएसपी आशुतोष बागरी (आईपीएस) ने ज्वाइन करते ही अपनी कार्यशैली से असामाजिक तत्वों और कानुन तोड़ने वालों में हड़कंप मचा दिया है और क्षेत्रीय पुलिस को भी सक्रीय कर दिया है।सीएसपी श्री आशुतोष ने एसपी अमित सिंह के निर्देश पर जहां यातायात सुधार को लेकर मुहिम छेड़ दी है,वहीं अवैध गतिविधियों पर भी कार्रवाई शुरु कर दी है।बीती देर रात जावरा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर एक धर्मशाला में दबिश देकर जुआं खेल रहे चार दर्जन लोगों को गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार धर्मशाला में 4 दर्जन से ज्यादा लोग जुआ खेल रहे थे, अचानक पुलिस के पहुंचने से अफरातफरी मच गई, जुंआ खेलते लोग इधर उधर भागने लगे , पुलिस ने सभी रंगे हाथों धरदबोचा, पुलिस की इस कारवाई में मौके से 42 लोगो को जुंआ खेलते रंगे हाथों पकड़ा गया, मौके से 39 हजार 130 रुपये नकद राशि भी जप्त हुई है वही 1 लाख की कीमत के 39 मोबाइल भी जप्त किये, जुआ एक्ट में जावरा पुलिस की यह बड़ी कारवाई है ।सीएसपी श्री आशुतोष ने कहा कि अवैध गतिविधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी रहेगी और इन्हे संरक्षण देने वालों पर भी पुलिस शिंकजा कसेगी।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *