जिला अभिभाषक संघ चुनाव को लेकर हुयी शिकायत पर राज्य अधिववक्ता परिषद ने जारी किये नोटिस

indresh98kumar@gmail.com
1 Min Read

रतलाम(खबरबाबा. कॉम)।हाल ही हुए जिला अभिभाषक संघ के चुनाव को लेकर शिकायतकर्ता अभिभाषक अभय शर्मा ने सवाल उठाते हुए चुनाव निरस्त करने की मांग करते हुए म. प्र. राज्य अधिववक्ता परिषद जबलपुर को शिकायत की थी । इस मामले में सोमवार को राज्य अधिववक्ता के कार्यकारी सचिव मुकेश मिश्रा के हस्ताक्षर से नोटिस जारी कर जिला अभिभाषक संघ की  नवनिर्वाचित कार्यसमिति , अध्यक्ष एवं निर्वाचन अधिकारी से उक्त शिकायत पर 12 सितम्बर तक हर हाल में जबाव प्रस्तुत करने को कहा है । जिला अभिभाषक संघ के चुनाव में अध्यक्ष सहित 16 उम्मीदवार विजयी हुए थे ।  चुनाव में संघ अध्यक्ष के रूप में संजय पंवार सहित कार्यकारणी चुनाव जीती थी । चुनाव अधिकारी सुनील लखोटिया थे ।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *