जिला अस्पताल में मोबाइल चोर सक्रीय,बीती रात 3 मोबाइल पर चोरों ने किया हाथ साफ

indresh98kumar@gmail.com
1 Min Read

रतलाम,18अगस्त(खबरबाबा.काम)। शासकीय जिला अस्पताल में मोबाइल चोर सक्रीय है। बिता रात भी अज्ञात बदमाशों ने एक वार्ड में भर्ती मरीजों के तीन मोबाईल चोरी कर लिए।
सूत्रो के मुताबिक ग्राम सैलाना थाने के ग्राम खाखराकुडी निवासी इन्दु अपने बेटे जितेन्द्र को लेकर जिला अस्पताल आई थी,यहां जितेन्द्र का पथरी का इलाज चल रहा है, रात में जितेन्द्र और उसकी मां का मोबाईल जितेन्द्र अपने पास रखकर सोया हुआ था। अज्ञात बदमाश सिराने रखे बेग में से दोनो मोबाइल चुरा ले गए। सुबह पास में ही भर्ती होमगार्ड निवासी एक व्यक्ति का भी मोबाइल गायब होने की सूचना आई। हालांकि पुलिस चौकी पर दो मोबाइल चोरी होने की ही शिकायत आई है, जिसे थाने भेजा गया है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *