जिला कोषालय में से. नि. कर्मचारी श्रीमती शोभा सीठा को दी गई भावभीनी विदाई

indresh98kumar@gmail.com
1 Min Read

होशंगाबाद:
वरिष्ठ जिला कोषालय कार्यालय में पदस्थ सहायक ग्रेड 2 श्रीमती शोभा सीठा के सेवानिवृत्त होने पर वरिष्ठ जिला कोषालय कार्यालय होशंगाबाद के सभी अधिकारी व कर्मचारियों ने उन्हें भावभीनी विदाई दी। श्रीमती शोभा सीठा 24 वर्ष की सेवा पूर्ण कर सेवानिवृत्त हुई, इस अवसर पर वरिष्ठ कोषालय कार्यालय में आयोजित विदाई समारोह को सम्बोधित करते हुए जिला कोषालय अधिकारी श्री एस.एस. सेठ ने कहा कि जिला कोषालय की स्थापना के बाद यह प्रथम अवसर है जब एक महिला कर्मचारी सेवानिवृत्त हुई है।
उन्होंने श्रीमती सीठा के द्वारा किए गए योगदान का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने हमेशा अपने पद के दायित्वों का निष्ठापूर्ण निर्वहन किया है। उन्होंने श्रीमती सीठा को शाल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। सहायक कोषालय अधिकारी श्रीमती मधु अग्रवाल ने श्रीमती शोभा सीठा का पुष्पहारों से स्वागत किया। इस अवसर पर मौके पर ही श्रीमती सीठा को पेंशन अधिकार पत्र प्रदान किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ कोषालय कार्यालय के सभी कर्मचारीगण मौजूद थे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *