जिला पंचायत परिसर से चोरों द्वारा चंदन का पेड़ ले जाने का प्रयास ,चौकीदार के शोर मचाने पर भागे

indresh98kumar@gmail.com
1 Min Read

रतलाम(खबरबाबा.काम)। चोरों ने जिला पंचायत परिसर से चंदन का पेड़ चोरी कर ले जाने का प्रयास किया। चोरों को इसमें सफलता नहीं मिल पाई। बदमाशों ने पेड़ तो काट लिया, लेकिन जब वह उसे ले जाने लगे तभी वहां के चौकीदार ने बदमाशों को देख लिया। उसके शोर मचाते ही बदमाश पेड़ को छोड़ वहां से भाग गए। घटना की सूचना पर देर रात स्टेशन रोड थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की।
पुलिस के अनुसार घटना की शिकायत अलकापुरी निवासी विरेंद्रसिंह कछावा ने की। कछावा रात को यहां सुरक्षा के लिए मौजूद रहता है। रात को वह परिसर में पहुंचा तो वह उसे बगीचे में एक पेड़ के पास से आवाज आने लगी। इस पर उसने वहां जाकर देखा। उसे गड़बड़ नजर आई तो उसने शोर मचाया। इस बीच बदमाश चंदन का पेड़ काट चुके थे। वह उसे उठाकर ले जाते, उसके पहले महेंद्र के शोर मचाने पर बदमाशों को वहां से भागना पड़ा। घटना रात करीब 8 बजे बाद की होना बताई जा रही है। इसकी सूचना महेंद्र ने पुलिस को दी। पुलिस ने विरेंद्र की शिकायत पर जिपं परिसर में चंदन पेड़ काटकर चोरी की शिकायत दर्ज की है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *