जिले के पांच मामलों में फरार आरोपियों पर पुलिस ने किया इनाम घोषित

indresh98kumar@gmail.com
2 Min Read

रतलाम, 6अगस्त(खबरबाबा.काम)। एसपी गौरव तिवारी द्वारा गंभीर मामलों में फरार आरोपियों पर इनाम घोषित कर उन्हें पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं। पांच और मामलों में एसपी तिवारी ने आरोपियों पर इनाम घोषित किया है।
एएसपी डॉ राजेश सहाय ने जानकारी देते हुए बताया कि जावरा ,रावटी और आलोट के थानों में दर्ज पांच मामलों में फरार आरोपी पर ढाई हजार रुपए से लेकर पांच हजार रुपए तक का इनाम घोषित किया गया है।
इन मामलो के आरोपियों पर इनाम
पुलिस के अनुसार जावरा औद्योगिक क्षेत्र थाना अंतर्गत 21 फरवरी 2018 को फायर कर लूट का प्रयास करने के मामले में फरार दो आरोपियों पर पांच -पांच हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया है ।इस मामले में दो आरोपी पूर्व में गिरफ्तार हो चुके हैं। जावरा शहर थाना पुलिस द्वारा अवैध हथियारों के साथ पकड़े गए गिरोह में शामिल एक फरार आरोपी पर भी एसपी गौरव तिवारी ने 5 हजार रुपए का इनाम घोषित किया है। जावरा शहर थाना अंतर्गत गंभीर रूप से मारपीट एवं अवैध हथियार के मामले में ताल थाना क्षेत्र निवासी एक फरार आरोपी पर भी पुलिस ने पांच हजार रुपए का इनाम घोषित किया है। रावटी थाना क्षेत्र अंतर्गत हुई एक बड़ी चोरी के मामले में भी पुलिस ने अज्ञात आरोपियों पर 5 हजार रुपए का इनाम घोषित किया है । आलोट थाना क्षेत्र अंतर्गत हुई एक हत्या के मामले में फरार दो आरोपियों पर भी एसपी गौरव तिवारी ने ढाई ढाई हजार रुपए का इनाम घोषित किया है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *