ट्रांसवर ऑर्डर के अगले ही दिन रविवार शाम एसपी अमित सिंह अचानक हुए रिलीव, जबलपुर के लिए हुए रवाना

indresh98kumar@gmail.com
2 Min Read

रतलाम, 1जुलाई(खबरबाबा.काम)। रतलाम एसपी अमित सिंह जबलपुर ट्रांसफर होने के अगले ही दिन रविवार शाम को अचानक रिलीव हो गए ,वे जबलपुर के लिए रवाना भी हो गए हैं।
ज्ञातव्य है कि शनिवार शाम को राज्य शासन ने बड़ी प्रशासनिक सर्जरी करते हुए 23 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए थे ,जिसमें रतलाम एसपी अमित सिंह का तबादला जबलपुर  किया गया था। देवास एसपी  अंशुमान सिंह को रतलाम एसपी पदस्थ किया गया है । ट्रांसफर आर्डर के 24 घंटे के अंदर ही एसपी अमित सिंह रविवार शाम को अचानक पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे और एएसपी डॉ. राजेश सहाय को चार्ज देकर रिलीव हो गए। एसपी अमित सिंह जबलपुर एसपी का चार्ज लेने के लिए रवाना भी हो गए हैं । एसपी अमित सिंह रविवार सुबह ही अवकाश से लौटे हैं ।सुबह उन्होंने कलेक्टर एवं अन्य अधिकारियों के साथ सीएम जन दर्शन यात्रा को लेकर मार्ग का निरीक्षण भी किया और शाम को जबलपुर के लिए रिलीव हो गए।
रतलाम एसपी के रुप में श्री सिंह का कार्यकाल काफी सफल रहा है। अपने लगभग 20 माह के कार्यकाल में उन्होंने जिले की कानून व्यवस्था की स्थिति को काफी बेहतर तरीके से संभाला है। किसान आंदोलन इसका एक उदाहरण है। उनकी छवि एक स्वच्छ, ईमानदार और अनुशासनप्रिय अधिकारी की है ।जिले की जनता और विभागीय कर्मचारी उन्हें हमेशा याद करेंगे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *