डंपर चालक की हत्या के आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार, आरोपियों से हत्या में प्रयुक्त हथियार भी बरामद

indresh98kumar@gmail.com
3 Min Read

रतलाम,16अगस्त(खबरबाबा.काम)। जिले के पिपलोदा थाना क्षेत्र अंतर्गत 2 दिन पूर्वआपसी रंजिश के चलते डम्पर चालक की हत्या के मामले में पुलिस ने 4 आरोपियों को 24 घंटे में गिरफ्तार कर लिया है । पुलिस ने आरोपियों से हत्या में प्रयुक्त हथियार भी बरामद कर लिए हैं।
गुरुवार को पुलिस कंट्रोल रूम पर पत्रकारों से चर्चा करते हुए एसपी गौरव तिवारी ने बताया कि अयाना के पास मंगलवार दोपहर डम्पर चला रहे युवक की 3 लोगों ने लाठियों से पीट-पीटकर हत्या कर दी थी ।पुलिस के अनुसार बड़ायला माताजी निवासी मेहताब पिता सुभान खां 37 बस मंगलवार दोपहर 12 बजे डम्पर लेकर अयाना के पास मुरम भरने जा रहा था। बाइक से आए पीरूलाल , उसके भाई मुकेश व मांगीलाल और साथी राहुल ने मेहताब को रोका। तीनों भाइयों और साथी के हाथ में लाठियां थी। यह देख डम्पर चालक मेहताब डम्पर छोड़कर खेतों की तरफ भागा। आरोपी पीरूलाल, मुकेश व मांगीलाल ने पकड़ लिया और लाठियों से मारपीट कर भाग गए। सूचना पर डायल 100 मेहताब को लेकर जावरा सिविल अस्पताल पहुंची। डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया । एसपी गौरव तिवारी ने बताया कि छेड़छाड़ के मामले में दोनों पक्षों में रंजिश थी।
24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार
हत्या के इस मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी गौरव तिवारी ने आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए ।पुलिस ने आरोपी पीरुलाल पिता नाथूलाल 28 साल,मांगीलाल पिता नाथूलाल 26 साल, मुकेश पिता नाथूलाल23 साल,राहुल पिता भरत 20 साल सभी निवासीयान ग्राम बडायलामाताजी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों से घटना में प्रयुक्त हथियार एक लोहे की राड (टामी),एक लोहे की कुल्हाडी,दो बांस की लठ ,दो मोटर सायकिले बरामद की गई है।
टीम को छह हजार का पुरस्कार
आरोपियों की गिरफ्तारी में निरीक्षक बी. एल. भाबर, एसआई महेश शुक्ला ,ASI विजय राव, ए पी सिंह ,प्रधान आरक्षक सीताराम ,कैलाश चंद, आरक्षक कमल, प्रेम सिंह, अवधेश, अनिल कुमार ,दिनेश, महेंद्र सिंह ,अश्विन, गोविंद, दिनेश शर्मा ,श्याम बाबू की महत्वपूर्ण भूमिका रही ।एसपी ने टीम को 6 हजार रुपए का पुरस्कार देने की घोषणा की है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *