डाट की पुल क्षेत्र में पुलिस की दबिश, अवैध अंग्रेजी शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, खारवा पुलिस ने भी अवैध शराब बरामद की

indresh98kumar@gmail.com
1 Min Read

रतलाम,20जुलाई(खबरबाबा.काम)। एसपी गौरव तिवारी के निर्देश पर पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ मुहिम छेड़ दी है । शुक्रवार को पुलिस ने शहर के डाट की पुल क्षेत्र में दबिश देकर अलग-अलग ब्रांड की अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की है। वही खारवा कला पुलिस चौकी ने भी अवैध शराब बरामद की है।
जानकारी के अनुसार पुलिस ने डाट की पुलिया क्षेत्र में दबिश देकर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। एसपी गौरव तिवारी की टीम ने एएसपी प्रदीप शर्मा के मार्गदर्शन में शुक्रवार दोपहर को कार्रवाई की।  कार्रवाई  के दौरान आरोपी मोहन पिता हजारी चन्द 32 निवासी रैलवे कॉलोनी को 94 क्वार्टर अंग्रेजी, 10 क्वार्टर 20 बोटल अंग्रेजी ,अलग अलग ब्रांड की अवैध रूप से बेची जा शराब के सात गिरफ्तार किया है। वही खारवा कला पुलिस ने भी अवैध शराब बरामद करने में सफलता प्राप्त की है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *