आलोट/ताल,(खबरबाबा. काम) । रविवार सुबह ताल के पास एक गंभीर हादसा हुआ। जिसमें दो व्यक्ति की मौत हो गई। हादसा एक बस द्वारा बाईक को चपेट में लेने से हुआ ।बाईक पर दो लोग सवार थे। एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई थी,जबकि दूसरेे को जावरा अस्पतास ले जाने पर मृत घोषित कर दिया गया।
ताल पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ताल नगर में प्रात: 8 बजे जावरा की ओर से आने वालीे एक यात्री बस के चालक ने लापरवाही पूर्वक चलाते हुए ताल की ओर से जा रहे लखनेटी निवासी दो व्यक्तियों को चपेट में ले लिया जिससे एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई ,जबकि दूसरा गंभीर घायल हो गया। घायल को एंबुलेंस की सहायता से जावरा के शासकीय चिकित्सालय ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। लोगो ने बताया कि बसे तेज गति से ही चलती रही है और पूर्व इस संबंध में लगातार आरटीओ ओर पुलिस को सूचना दी गई है।
ताल में बस और बाइक की भिड़ंत, दो की मौत
Leave a Comment



