रतलाम, 31जुलाई(खबरबाबा.काम)। आगामी त्योहारों और विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस प्रशासन ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। मंगलवार को नियमित परेड के बाद पुलिस बल ने शहर का पैदल भ्रमण कर मार्गो का जायजा लिया।
जानकारी के अनुसार एसपी गौरव तिवारी के निर्देश पर जिले में नए आए पुलिस बल को शहर में पैदल भ्रमण कराया गया ।इस संबंध में एएसपी प्रदीप शर्मा ने बताया कि त्यौहार और चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस बल को तैयार किया जा रहा है। मंगलवार और शुक्रवार को नियमित परेड होती है ,जिसके बाद बल को पैदल भ्रमण कराया जाएगा ।एएसपी शर्मा ने बताया कि जिले में नया बल भी आया है। बल को शहर की स्थिति और मार्गो से परिचित कराने के लिए पैदल भ्रमण कराया गया ।यह नियमित रुप से जारी रहेगा। इस मौके पर सीएसपी विवेक सिंह चौहान भी मौजूद थे।
त्यौहार और चुनाव को लेकर पुलिस की तैयारी शुरु,मंगलवार सुबह परेड के बाद पुलिस बल ने किया शहर भ्रमण
Leave a Comment



