दो बत्ती क्षैत्र में थाने के सामने मोबाइल दुकान पर लाखों की चोरी

indresh98kumar@gmail.com
2 Min Read

रतलाम(खबरबाबा.काम)। शहर में चोरों ने एक बार फिर अपनी उपस्थिति दर्ज करा दी है। चोरो के हौसले इतने बुलन्द है कि शहर की दुरस्त कॉलोनियों के बाद थाने के बिल्कुल सामने भी चोरी करने से भी नहीं कतरा रहे है। बीती रात चोरो ने नगर के मुख्य चौराहे दो बत्ती पर चोरी की घटना को अंजाम दे दिया। खास बात यह है कि जहां ये घटना घटित हुई उसके बिल्कुल सामने ही यातायात थाना और 100 मीटर की दूरी पर दो बत्ती थाना स्थित है। बदमाश यहां से लाखों रुपए के मोबाइल चोरी कर ले गए।
पुलिस सूत्रों के अनुसार चोरो ने दो बत्ती स्थित वसुंधरा मोबाईल की दूकान पर चोरी की वारदात को अंजाम दिया । चोर यहां मुख्य शर्टर का ताला तोड़कर अंदर घुसे और लगभग पांच लाख की कीमत के 8 से 10 आईफोन सहित दूकान में लगे सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर भी ले उड़े । दूकान के कर्मचारियों ने बताया कि जब वे सुबह दूकान खोलने के लिए पहुंचे तब उन्हें घटना का पता चला जिसके बाद कर्मचारियों ने पुलिस को सुचना दी। सीएसपी विवेक सिंह चौहान ने बताया की चोर दूकान में लगे सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर भी ले गए जिससे घटना का समय पता नहीं चल सका। पुलिस आसपास की दुकानों पर लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज तलाश रही है। चोरी की सूचना पर एफएसएल अधिकारी , डाग स्कवाड भी मौके पर पहुचे और निरीक्षण किया। चोरी की इस वारदात ने क्षैत्रिय थाना पुलिस की लापरवाही की पोल खोल दी है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *