नगर निगम कर्मचारियों की 18 जून से अनिश्चितकालीन हड़ताल, सातवें वेतनमान को लेकर प्रदेश स्तर पर होगा आंदोलन, पानी और सफाई व्यवस्था को बंद करने की चेतावनी।

indresh98kumar@gmail.com
2 Min Read
रतलाम, 8 जून(खबरबाबा.काम)।मध्यप्रदेश नगर निगम, नगर पालिक कर्मचारी संघ भोपाल के समर्थन में रतलाम नगर पालिका कर्मचारी यूनियन द्वारा सातवें वेतनमान की मांग को लेकर 18 जून से अनिश्चितकालीन हड़ताल की जावेगी जिसमें पानी व सफाई व्यवस्था को बंद किया जायेगा।
              नगर निगम कर्मचारी यूनियन अध्यक्ष दिनेश सोलंकी एवं मध्यप्रदेश नगर पालिका एवं नगर निगम कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष  हेमन्त सोलंकी ने बताया कि नगर निगमों और नगर पालिका के कर्मचारियों को सातवां वेतनमान देने के लिए नगरीय विकास विभाग द्वारा शर्त रखी गई है कि नगर निगम में राजस्व वसूली का 55 प्रतिशत व नगर पालिका/नगर परिषद में 60 प्रतिशत से कम स्थापना व्यय व्यय होने पर ही निकाय के कर्मचारियेां को सातवां वेतनमान दिया जायेगा। इसके साथ ही इस पर आने वाला पुरा खर्च भी नगरीय निकायों को ही वहन करना होगा। शासन द्वारा निगम कर्मचारियों के साथ इस प्रकार का सौतेला व्यवहार के विरोध में प्रदेश स्तर पर 18 जून से अनिश्चितकालीन हड़ताल की जायेगी जिसमें पानी व सफाई व्यवस्था को बंद किया जायेगा।
कर्मचारी नेताओं ने जारी बयान में कहा  कि नगर निगम के अधिकारी एवं कर्मचारियों की मांगो को लेकर मध्यप्रदेश नगर निगम, नगर पालिका, नगर परिषद कर्मचारी संघ भोपाल के आव्हान पर 28 अप्रैल 2018 शनिवार को कर्मचारी नेता  सुरेन्द्रसिंह सोलंकी, दिनेश सोलंकी, हेमन्त सोलंकी, कन्हैयालाल राय, हरेन्द्र ठाकुर, राजेन्द्रसिंह राठौर आदि ने नेतृत्व में हजारो निगम कर्मचारियों द्वारा संचालनालय नगरीय प्रशासन का घेराव करने पर प्रमुख सचिव  विवेक अग्रवाल व वित्त मंत्री जयंत मलैया द्वारा नगर निगम व नगर पालिका के कर्मचारियों को सातवां वेतनमान का लाभ 15 दिवस में बिना शर्त लागू किये जाने हेतु आश्वस्त किया गया था। किन्तु 1 माह से अधिक समय व्यतीत हो जाने के बाद कर्मचारियों को सातवें वेतनमान का लाभ नहीं दिये जाने से कर्मचारियों में रोष व्याप्त है।
—————-
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *