नगर निगम के रवैये के चलते छत्रीपुल ओर देवी सिंह कॉलोनी क्षेत्र में पानी के लिए त्राहिमाम।

indresh98kumar@gmail.com
2 Min Read

रतलाम। छत्रीपुल क्षेत्र के समीप जिला न्यायालय के सामने स्थित डॉ. देवीसिंह कॉलोनी में पिछले तीन दिनों से पानी के लिए त्राहिमाम मचा हुआ है।जनप्रतिनिधि सुनने को तैयार नही है, निगम अधिकारी फ़ोन नही उठा रहे, निगम आयुक्त ने आश्वासन दिया कि में दिखवाता हूँ, लेकिन रविवार शाम तक कॉलोनीवासी समस्या के समाधान के लिए बाट जोहते रहे।
अम्बेडकर सर्कल से कोर्ट तिराहे तक टू लाइन निर्माण का काम कई दिनों से कछुए की चाल से चल रहा है जिसके कारण पानी की पाईप लाइन को शिफ्ट किया गया लेकिन नियोजित तरीके से काम नही होने से न्यायालय के सामने रहवासी पिछले एक माह से पानी की समस्या से परेशान है, नई पाईप लाइन में पानी का सप्लाय शुरू नही हो सका और तो और पिछले दो दिन से देवीसिंग कॉलोनी में भी पानी की सप्लाय बन्द हो गई। पता चला है कि देवीसिंग कॉलोनी के अंदर जाने वाली पाईप लाइन से मेन लाइन को नही जोड़ा गया जिससे कॉलोनी में पानी नही पहुच सका ।निगम अमला भी यह समझ नही पा रहा है कि पानी की सप्लाई होने के बाद भी कॉलोनी में पानी क्यों नही पहुच सका । कॉलोनीवासी दो दिन से परेशान है, रविवार सुबह से जल विभाग प्रभारी सक्सेना को फ़ोन लगाते रहे लेकिन उन्होंने फ़ोन ही रिसीव नही किया । दोपहर बाद निगमायुक्त ने फ़ोन उठाया तो उन्होंने भी आश्वासन दे दिया । अब स्थिति यह है कि यहां घरों में पानी नही है और कल भी नलो में पानी आयेगा की नही इसकी कोई ग्यारंटी नही है ।रविवार सुबह भी पाईप लाइन फूटने से पूरे क्षेत्र में पानी भर गया था ।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *