नागरवास में सूने घर में लाखों की चोरी,पांच लाख रुपए से अधिक के सोने के आभूषण ले गए चोर

indresh98kumar@gmail.com
2 Min Read

रतलाम(खबरबाबा.काम)। शहर के नागर वास स्थित सूने घर में लाखों रुपए की चोरी की वारदात का खुलासा हुआ है। चोर यहां पशु चिकित्सालय की वरिष्ठ लिपिक के घर से करीब १७ तौला सोने के आभूषण चुरा ले गए है।  चोरी की यह घटना माणक चौक थाना क्षेत्र के नागर वास क्षेत्र की है। इसका खुलासा रविवार शाम को घर स्वामी के घर लौटने पर हुआ।
पुलिस के मुताबिक चोरी की यह घटना नागर वास निवासी हेमलता प्रजापत के यहां की है। चोर घर से पांच लाख रुपए से अधिक के सोने-चांदी के आभूषण व दस हजार रुपए की नकदी चुराकर ले गए है। आभूषणों में चार सोने की चुड़ी, दो सोने के पाटले, छह अंगूठियां, पांच जोड़ कान के झूमके, सोने का हार, सोने की दो चेन, मंगलसूत्र सोने की मोती माला का, एक घड़ी, चांदी की पायजेप, बिछिया व अन्य सामान चोरी गया है। महिला शनिवार शाम बेटी से मिलने के लिए महिदपुर गई थी। रविवार दोपहर उसकी भतीजा बहू ने घर पर लगा ताला टूटा देखा और इसकी सूचना दी। उसके बाद शाम करीब ५ बजे घर मालिक घर पहुंचे, तो घर में रखा सारा सामान अस्त-व्यस्त नजर आया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और जांच की।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *