नामली में पेड़ पर लटका मिला युवक का शव, अभी तक नहीं हो पाई युवक की शिनाख्त ,पुलिस कर रही है मामले की जांच

indresh98kumar@gmail.com
1 Min Read

रतलाम,21जुलाई(खबरबाबा.काम)। नामली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बरबोदना में शनिवार को खेत पर लगे पेड़ पर एक युवक फांसी पर लटका मिला । ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पेड से उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा । शव की शिनाख्त फिलहाल नहीं हो सकी है । पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार ग्राम बरबोदना में पन्नालाल के खेत पर स्थित एक पेड़ से लटका हुआ शव शनिवार सुबह ग्रामीणों ने देखा । नामली थाना पुलिस के अनुसार मृतक की शिनाख्त के लिए आसपास के सभी गांव में सोशल मीडिया के जरिए फोटो भेजे गए हैं ,लेकिन अभी तक शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। जिसके बाद पुलिस आशंका जाहिर कर रही है कि युवक क्षेत्र के बाहर का भी हो सकता है। मामला हत्या का है या आत्महत्या का यह पुलिस की जांच के बाद ही पता चल सकेगा। पुलिस द्वारा मामले की जांच शुरू कर दी गई है ।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *