निगमकर्मियों को भी सांतवा वेतनमान,घोषणा से छाया हर्ष, निगम कर्मचारियों की हड़ताल स्थगित

indresh98kumar@gmail.com
1 Min Read
रतलाम, 18 जून(खबरबाबा.काम)। सातवें वेतनमान सहित अन्य माांगो को लेकर निगम कर्मचारियों द्वारा की जा रही हड़ताल भोपाल में प्रदेश शासन से की गई चर्चा के बाद फिलहाल स्थगित कर दी गई है। युनियन नेताओं के अनुसार सातवें वेतनमान के आदेश करने और अन्य मांगो के निराकरण के आश्वासन के बाद हड़ताल स्थगित करने का निर्णय लिया गया है। ज्ञातव्य है कि सोमवार से ही निगम कर्मचारियों ने हड़ताल शुरु की थी और सफाई और जलप्रदाय व्यवस्था को भी बाधित कर दिया था, जिसके बाद सोमवार सुबह कलेक्टर ने हस्तक्षेप कर जलप्रदाय को हड़ताल से अलग कराया था।
                   नगर निगम कर्मचारी यूनियन अध्यक्ष दिनेश सोलंकी ने बताया कि सोमवार दोपहर को भोपाल से सातवें वेतनमान संबधी आदेश जारी होने की जानकारी मिलते ही कर्मचारियों में खुशी छा गई। निगम आयुक्त ने आदेश की कापी युनियन नेताओं को सौंपी। प्रदेश शासन ने अन्य मांगो के भी निराकरण का आश्वासन दिया है, जिसके बाद निगम परिसर में कर्मचारी नेताओं ने संबोधन दिया और मांग पुरी होने को निगम कर्मचारियों की एकता की जीत बताते हुए हड़ताल स्थगित करने की घोषणा की।
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *