निजी वाहन पर नियम विरुध्द प्लेट लगाने पर होगी चालानी कार्रवाई,रतलाम पुलिस का अभियान हुआ शुरु

indresh98kumar@gmail.com
1 Min Read

रतलाम(खबरबाबा.काम)। शहर में यातायात के नियमों को तोड़कर वाहन चला रहे लोगों के खिलाफ पुलिस ने अभियान छेड़कर कार्रवाई शुरु कर दी है। पुलिस ने नाम या पद लिखी प्लेट लगाने वाले निजी वाहनो के खिलाफ अभियान शुरु किया है। शुक्रवार को ऐसे वाहनों के खिलाफ चालानी कार्रवाई भी की गई।
अब वाहनों पर किसी भी संस्था के पदाधिकारी होने की प्लेट लगाकर रोब नहीं जमाया जा सकेगा। शहर में ऐसे वाहनों की बढती संख्या पर
पुलिस अधीक्षक अमित सिंह के निर्देश पर यातायात पुलिस ने कार्रवाई शुरु कर दी है। पुलिस ने शुक्रवार को भी ऐसे वाहनों को रोकर चालकों के खिलाफ चालान बनाए। ज्ञातव्य है कि शहर में ऐसे कई लोगों ने अपने निजी वाहनों पर नियम विरुध्द नम्बर प्लेटें या अलग से प्लेट लगा रखी है जो किसी संस्था के पदाधिकारी है या किसी संगठन में पद पर है या किसी विभाग में कार्यरत है। ऐसे वाहनों से अब पुलिस नियम विरुध्द लगाई गई प्लेटे हटवाएगी। पुलिस अधीक्षक अमित सिंह ने बताया कि निजी वाहनों पर पुलिस या कुछ अन्य लिखा होनें पर भी कार्रवाई की जाएगी।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *