नि:शुल्क आयुष मेगा शिविर 23 को पिपलौदा में होगा

indresh98kumar@gmail.com
1 Min Read

रतलाम(खबरबाबा.काम)। जिला आयुष विभाग द्वारा पिपलौदा तहसील में राष्ट्रीय आयुष मिशन के तहत 23 दिसंबर शनिवार को नि:शुल्क आयुष मेगा शिविर आयोजित किया जाएगा। उक्त शिविर पिपलौदा में पुराना अस्पताल नगर परिषद कार्यालय के सामने होगा। शिविर सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे चलेगा। जिसमें आयुर्वेद व होम्योपैथी के विशेषज्ञ चिकित्सक सेवा प्रदान करेगें। जिला आयुष अधिकारी डॉ. वीएस चौहान ने बताया कि, शिविर में जोडों का दर्द, संधिवात, उच्च रक्तचाप, रक्ताल्पता, गठिया, स्त्री रोग, सिरदर्द, सर्दी, खांसी आदि का उपचार का नि:शुल्क दवा दी जाएगी। डॉ. चौहान ने आमजनों से उक्त शिविर का अधिक से अधिक लोगों लाभ लेने का अनुरोध किया है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *