पिपलौदा थाना प्रभारी लाइन अटैच, एसपी गौरव तिवारी द्वारा चार निरीक्षकों की नई पदस्थापना, जानिए कौन बना माणक चौक ,बिलपांक और पिपलौदा थाने का नया प्रभारी

indresh98kumar@gmail.com
1 Min Read

रतलाम,13जनवरी(खबरबाबा.काम)। एसपी गौरव तिवारी ने रविवार को जिले के चार निरीक्षकों की नई पदस्थापना की है। माणक चौक, बिलपांक और पिपलौदा थाने पर नए प्रभारियों की नियुक्ति की गई है।
पिपलौदा थाना प्रभारी बीएल भाबर को एसपी ने लाइन अटैच कर दिया है। चर्चा है कि थाना परिसर में मौजूद पेड़ों की कटाई के मामले में एसपी ने यह कार्रवाई की है। बिलपांक थाना प्रभारी रेबल सिंह बरडे को माणक चौक थाना प्रभारी बनाया गया है। लाइन में पदस्थ विनोद कुमार बघेल को बिलपांक थाना प्रभारी पदस्थ किया गया है। लाइन में ही पदस्थ भंवर सिंह वसुनिया को पिपलोदा थाने का नया प्रभारी बनाया गया है ।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *