पुलिस ने देह व्यापार की सूचना पर एक मकान में दी दबिश, 5 लोग गिरफ्तार

indresh98kumar@gmail.com
1 Min Read

रतलाम, 9अगस्त(खबरबाबा.काम)। दीनदयाल नगर थाना पुलिस ने मुखबिर सूचना पर एक मकान में दबिश देकर देह व्यापार का खुलासा कर 5 लोगो को गिरफ्तार किया है ।इनमे 3 महिलाये व 2 पुरुष है। दीनदयाल नगर पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है ।
सीएसपी विवेक सिंह चौहान ने मामले की जानकारी देते बताया कि बुधवार रात में पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि धीरज शाह नगर क्षेत्र में एक मकान में देह व्यापार किया जा रहा है ।सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर कार्रवाई कर 3 महिलाये व 2 पुरुषों को पकड़ा है।
सीएसपी विवेक सिंह चौहान ने बताया कि फिलहाल इन सभी का पुराना रिकॉर्ड भी देख रहे है। गुरुवार को सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया ।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *