रतलाम, 10अगस्त(खबरबाबा.काम)। जावरा शहर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भीमा खेड़ी में अज्ञात बदमाश एक सूने मकान में चोरी की वारदात को अंजाम दे गए। बदमाश मौके से लाखों रुपए नगदी और सोने के आभूषण चोरी कर ले गए।
जानकारी के अनुसार बदमाश ग्राम भीमा खेड़ी निवासी राहुल पिता बसंतीलाल के यहां चोरी की वारदात को अंजाम दे गए । बदमाशों ने वारदात गुरुवार दोपहर 1:00 से 4:00 के मध्य की ।इस समय घर पर कोई नहीं था। चोरी की रिपोर्ट राहुल ने जावरा शहर थाने में दर्ज कराई है। रिपोर्ट के अनुसार बदमाश घर से 4 लाख 10 हजार रुपए नगद, सोने का मंगलसूत्र ,सोने की दो चूड़ी और पायजेब चोरी कर ले गए हैं ।पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही है।
बदमाशों ने की वारदात, सूने मकान से 4 लाख रुपए से अधिक की नकदी और सोने के आभूषण चोरी
Leave a Comment



