बाजना में मंदिर और दुकान में चोरी का प्रयास, ताला नहीं टूटने पर दान पात्र मंदिर के पीछे छोड़कर चोर हुए फरार

indresh98kumar@gmail.com
2 Min Read

रतलाम(खबरबाबा.काम)। जिले के बाजना में स्थित सांईं मंदिर में अज्ञात चोरों द्वारा मुख्य द्वार का ताला तोड़कर दानपात्र तोड़कर नगदी ले जाने का प्रयास किया गया, हालांकि ताला नहीं टूटने पर बदमाश दानपात्र वहीं फैंककर निकल गए। इसी रात कर्नाटक चौराहे पर एक दुकान में भी दीवार में सेंध लगाकर चोरी की वारदात की कोशिश की, लेकिन यहां भी चोर नाकाम रहे।
सांई मंदिर के पुजारी उमाशंकर शर्मा सुबह पूजा करने पहुंचे तब वारदात की जानकारी मिली। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। सुबह करीब 6 बजे डायल 100 पुजारी की सूचना पर पहुंची। मंदिर के मुख्य द्वार का ताला टूटा पड़ा था और दानपात्र मंदिर के पीछे की ओर पड़ा था। बाद में टीआई आनंद भाभोर अपने दल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और मौका मुआयना किया। उन्होंने पाया कि मंदिर के अंदर से ओर दानपात्र से कोइ राशि या अन्य सामान चोरी नही हुआ है। मंदिर पुजारी उमाशंकर शर्मा की रिपोर्ट पर बाजना पुलिस ने अज्ञात चोरों द्वारा चोरी के प्रयास का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है ।
दूसरी ओर कर्नाटक चौराहा स्थित महिपाल कोठारी की किराने की दुकान के पीछे चोरो ने दीवार खोद कर सेंध लगाकर समान निकालने की कोशिश की । दीवार पूरी ना खुदने के कारण चोर वारदात करने में असफल रहे। दोपहर में दुकान पर पहुंचे दुकान मालिक ने घटना देखी और पुलिस को सूचना दी, जिसपर पुलिस ने मौका मुआयना किया तथा चोरी की कोशिश का मामला दर्ज किया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *