बाजार में आने से पहले ही जियोफोन को लेकर वोडाफोन ने लिखी सरकार चिट्ठी

indresh98kumar@gmail.com
1 Min Read

नई दिल्‍ली(खबरबाबा.काम)।देश की दूसरी सबसे बड़ी दूरसंचार कंपनी वोडाफोन का मानना है कि ​रिलायंस जियो के जियोफोन से कंपनियों का कारोबार और घटेगा जो कि पहले ही दबाव में चल रहा है. इसके साथ ही वोडाफोन ने सरकार की ओर से लगाई गई अलग-अलग लेवी में कमी की मांग की है. ताकि इस इंडस्ट्री को कुछ राहत मिले.
कंपनी ने इस बारे में दूरसंचार विभाग को पत्र भेजा है. इसमें कहा गया है कि नई कंपनी ने अपने सेवाओं को आक्रामक ढंग से कम कीमत वाला रखा है जिसमें इफेक्टिव 0 कीमत वाले फीचर फोन की पेशकश शामिल है.
कंपनी का कहना है कि इससे मौजूदा कंपनियों का कारोबार और कम होने का अनुमान है. यह पत्र दूरसंचार आयोग की सदस्य वित्त अनुराधा मित्रा को भेजा गया है. रिलायंस जियो ने हाल ही में 4जी फीचर फोन पेश करने की घोषणा की जिसे 1500 रुपये की जमानती राशि के साथ बुक करवाया जा सकता है. यह राशि तीन साल बाद फोन लौटाकर वापस ली जा सकती है. इस फोन की बुकिंग 24 अगस्त से शुरू होगी.

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *