भक्तन की बावड़ी मुक्तिधाम से चंदन का पेड़ चोरी, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर किया निरीक्षण

indresh98kumar@gmail.com
1 Min Read

रतलाम, 3अगस्त(खबरबाबा.काम)। स्टेशन रोड थाना क्षेत्र अंतर्गत भक्तन की बावड़ी मुक्तिधाम से बीती रात अज्ञात बदमाश चंदन का पेड़ काट कर ले गए।
जानकारी के अनुसार सुबह करीब 3 से 5 बजे के बीच में बदमाश मुक्तिधाम में घुसे और वहां स्थित एक चंदन के पेड़ को काट कर ले गए ।मुक्तिधाम के चौकीदार के अनुसार रात करीब 1बजे तक वह जाग रहा था। सुबह जब उठा तो चंदन का पेड़ कटा हुआ था ।चोरी की सूचना स्टेशन रोड पुलिस को दी गई। जिसके बाद थाने से पुलिस जवान मौके पर पहुंचे और निरीक्षण किया। ज्ञातव्य है कि मुक्तिधाम से पूर्व में भी चंदन के पेड़ सहित चोरी की घटनाएं हो चुकी है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *