भाजपा की तदर्थ जिला कार्यसमिति की घोषणा, प्रदीप उपाध्याय फिर बने महामंत्री, आरडीए अध्यक्ष पद के दो दावेदारों को कार्यसमिति में मिला महत्वपूर्ण स्थान, ऐसे में आरडीए अध्यक्ष पद के लिए किसका दावा हुआ मजबूत?

indresh98kumar@gmail.com
3 Min Read

रतलाम,25मार्च(खबरबाबा.काम)। आखिरकार भाजपा जिलाध्यक्ष कान्हसिंह चौहान की नियुक्ती के 11 माह बाद भाजपा जिला कार्यसमिति की घोषणा कर दी गई। भोपाल से रविवार को तदर्थ कार्यसमिति की घोषणा की गई है, जिसमें सभी गुटों के नेताओं को स्थान देने का प्रयास किया  गया है। रतलाम से प्रदीप उपाध्याय को एक बार फिर से महामंत्री पद की महत्वपूर्ण जवाबदारी दी गई है, वहीं शहर से मनोहर पोरवाल और आलोट के रमेश मालवीय को भी महामंत्री बनाया गया है। कार्यसमिति में पूर्व आरडीए अध्यक्ष और पूर्व में जिलाध्यक्ष की दौड़ में शामिल रहे  विष्णु त्रिपाठी को उपाध्यक्ष पद देकर संतुष्ट करने का प्रयास किया गया है।
जानकारी के अनुसार भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान  ने रतलाम जिले की तदर्थ कार्यसमिति की घोषणा की है। जिसमें 9 उपाध्यक्ष, 3 महामंत्री, 9 मंत्री, एक कोषाध्यक्ष, एक कार्यालय मंत्री, एक सह कार्यालय मंत्री, मीडिया प्रभारी और सह मीडिया प्रभारी की घोषणा की गई है। महामंत्री पद पर रतलाम से दो लोगों की नियुक्ति की गई है,वहीं आलोट क्षैत्र को भी स्थान दिया गया है। पूर्व में रतलाम से प्रदीप उपाध्याय, जावरा से भेरुलाल पाटीदार, सैलाना से श्रीमती क्रांती जोशी महामंत्री  थे, वही इस बार रतलाम से दो और आलोट से एक महामंत्री बनाया गया है। तदर्थ कार्यसमिति में सभी गुटों में समन्वय रखने का प्रयास किया गया है।
डागा के आरडीए अध्यक्ष की संभावनाएं बढी
भाजपा जिला कार्यसमिति में आरडीेए अध्यक्ष की दौड़ में शामिल रहे दो नेताओं को शामिल कर लिया गया है।  राज्य वित्त आयोग अध्यक्ष हिम्मत कोठारी गुट के विष्णु त्रिपाठी को जहां उपाध्यक्ष बनाया गया है, वहीं शहर विधायक चेतन्य काश्यप गुट के मनोहर पोरवाल को महामंत्री जैसा महत्वपूर्ण पद दिया गया है, ऐसे में भविष्य में आरडीए अध्यक्ष पद के लिए तीसरे दावेदार पूर्व महापौर शैलेन्द्र डागा के काबीज होने की संभावनाएं बढ गई है।
उपाध्यक्ष
1. श्री चन्द्रप्रकाश ओसतवाल
2  श्री देवेन्द्र शर्मा
3. श्री विष्णु त्रिपाठी
4  श्री जितेन्द्र हिंगढ़
5. श्री दिलीप शाक्य
6. श्री जुझार सिंह लुुनेरा
7. श्री बलवंत भाटी
8. श्री लालींग देवदा
9. श्रीमती क्रांती जोशी
महामंत्री 1. श्री मनोहर पोरवाल
2. श्री रमेश मालवीय
3. श्री प्रदीप उपाध्याय
मंत्री
1 श्री सुनील भावसार
2 श्री विवेककानंद चौधरी
3. श्री उच्छवलाल भाटी
4. श्रीमती पूनम सोलंकी
5. श्रीमती साधना जायसवाल
6 श्रीमती मनीषा सिलावट
7. श्रीमती निर्मला शंकर पाटीदार
8. श्रीमती निर्मला हाड़ा
9. श्री देवेन्द्र सिंह वाधवा
कोषाध्यक्ष
1. श्री प्रदीप चौधरी
कार्यालय मंत्री
1. श्री राकेश मिश्रा
सह कार्यालय मंत्री
1. अनुज शर्मा
मीडिया प्रभारी
1. श्री पवन सोमानी
सह मीडिया प्रभारी
1. विनोद करमचन्दानी
———————

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *