मंगलवार सुबह पिता की नींद खुली तो बेटा फांसी पर झूलता नजर आया,युवक ने लगाई फांसी, नामली पुलिस कर रही मामले की जांच

indresh98kumar@gmail.com
1 Min Read

रतलाम,31जुलाई(खबरबाबा.काम)। नामली थाना क्षेत्र के ग्राम बरबोदना निवासी एक युवक ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार जिले के नामली थाना क्षेत्र के ग्राम  बरबोदना निवासी योगेश पिता कैलाश ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।पुलिस के अनुसार मंगलवार सुबह योगेश के पिता उठे तो पास सो रहा योगेश नजर नहीं आया। इधर-उधर तलाश करने पर वह मकान के पीछे बने बाढ़े में लोहे की इंगल पर रस्सी से झुलता हुआ दिखाई दिया। तत्काल रस्सी काट कर उसे नीचे उतारा गया। जानकारी मिलने पर नामली पुलिस मौके पर पहुंची।पंचनाम बना कर शव को पीएम के लिए जिला चिकित्सालय लेकर आए। बताया जाता है कि मृतक कॉलेज में प्रथम वर्ष में अध्यनरत था। पुलिस  मामले की जांच कर रही है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *