माइक्रो फाइनेंस कर्मचारी के साथ हुई लूट का पर्दाफाश, एक आरोपी गिरफ्तार, वारदात का मास्टर माइंड फरार

indresh98kumar@gmail.com
4 Min Read

रतलाम(खबरबाबा.काम)। सैलाना थाना अंतर्गत 26 दिन पूर्व हुई माइक्रो फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी के साथ हुई लूट की वारदात का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस ने लूट में शामिल एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि घटना का मास्टर माइंड फिलहाल फरार है। पुलिस के अनुसार मुख्य आरोपी की नामली में हुई लूट में भी पुलिस को तलाश है।
गुरुवार को पुलिस नियंत्रण कक्ष पर एएसपी डा. राजेश सहाय, प्रदीप शर्मा ने मामले की जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि 24 नवम्बर को लूट की वारदात महेश पिता शंकरलाल निवासी शाजापुर के साथ हुई थी। महेश रतलाम में एक माइक्रो फाइनेंस कंपनी में कलेक्शन का कार्य देखता है, जिसका कार्यालय दो बत्ती क्षैत्र में है। घटना के दिन दोपहर को महेश कलेक्शन के लिए निकला था। दो स्थानों से कलेक्शन के बाद महेश धामनोद से मोटर साइकल पर ग्राम दिवेल की और जा रहा था। रुपयों का बैग मोटर साइकल पर आगे रखा था। पुलिस के अनुसार ग्राम खेड़ी के आगे पीछे से बाइक सवार दो बदमाश आए और उससे रुपयों से भरा बैग छिन लिया और महेश को धक्का देकर गिरा दिया। बैग में 37 हजार 352 रुपए थे। वारदात के बाद बदमाश तेजी से भाग गए। वारदात की सूचना मिलने पर सैलाना एसडीओपी मानसिंह चौहान, सैलाना थाना प्रभारी माधवसिंह ठाकुर, धामनोद चौकी प्रभारी अखिलेश सिंगाड़, एएसआई शिवनाथसिंह चौहान सहित पुलिस बल मौके पर पहुंचे थे और बदमाशों की धरपकड़ के लिए संभावित स्थानों पर चैकींग भी लगाई गई, लेकिन कोई सफलता नहीं मिल पाई थीे।
सोयाबीन चोरी में भी पकड़ाया
एएसपी डां. राजेश सहाय और प्रदीप शर्मा ने बताया कि लूट की इस वारदात को गंभीरता से लेते हुए एसपी अमित सिंह ने एक टीम का गठन किया था। टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि लूट की इस वारदात का मास्टर मांइड राधेश्याम पिता गोवर्धनलाल निवासी मावता है और उसका साथ विजेश पिता कन्हैयालाल निवासी मावता ने दिया था। पुलिस ने विजेश को उसके खेत के कुएं से गिरफ्तार किया। पुछताछ में विजेश ने लूट की वारदात कबुली। आरोपी ने बताया कि लूट के बाद बैग में से मिले रुपयों को उन्होने बांट लिया था। उसे 15 हजार रुपए मिले थे, अन्य कागजात उन्होने जला दिए थे। 30 नवम्बर को विजेश सोयाबीन चोरी के मामले में गिरफ्तार हुअ था, उसने लूट के 15 हजार रुपए में से 6500 रुपए वकील को दे दिए थे। पुलिस ने शेष बचे 8500 रुपए और बैग बरामद कर लिया है। पुलिस मास्टर माइंड राधेश्याम की तलाश कर रही है।
इनकी रही भूमिका
वारदात के पर्दाफाश में सैलाना थाना प्रभारी माधवसिंह ठाकुर, चौकी प्रभारी अल्केश सिंगाड, एएसआई शिवनातसिंह, आरक्षक शोभाराम शर्मा, विजय बहादुर, मनोहर, इमरान, साइबर सेल के आरक्षक मनमोहन, हिम्मत का योगदान रहा। एसपी अमित सिंह ने टीम को पांच हजार का पुरस्कार देने की घोषणा की है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *